पूरनहिया स्थित श्री राम जानकी बड़ी मठ परिसर में अयोध्या के दशरथ महल के पीठाधीश्वर महाराज का हुआ आगमन
शिवहर - पुरनहिया प्रखंड स्थित श्री राम जानकी बड़ी मठ परिसर में अयोध्या के दशरथ महल पीठाधीश्वर महाराज (महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य) का आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। मठ परिसर पहुंचने पर पीठाधीश्वर महाराज का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री राम जानकी बड़ी मठ के महंत मठाधीश्वर प्रभु शरण दास ने महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पीठाधीश्वर महाराज ने मठ परिसर स्थित मंदिर में भगवान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। दर्शन और पूजा के उपरांत,पीठाधीश्वर महाराज ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। उनके आशीर्वाद से भक्तगण अत्यंत अभिभूत नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर, मठ प्रबंधन की ओर से पीठाधीश्वर महाराज को अंग वस्त्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण करने के बाद वे अपने गंतव्य अयोध्या स्थित दशरथ महल के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर मठ परिसर में रविंद्र पाठक, संजय तिवारी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.