1992 बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं के घर के छत पर मुफ्त विद्युत सोलर पैनल लगाया जाएगा

शिवहर - समाहरणालय के सभा कक्ष में ऊर्जा प्रक्षेत्र की 1278 करोड़ की योजनाओं का कार्यारंभ /उद्घाटन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा पटना के विद्युत भवन में किया गया जिसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय के सभा कक्ष में उपस्थित बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं को दिखाया व सुनाया गया गया है। सरकार की अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिवहर विधायक सह- बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता,जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद,विद्युत सहायक अभियंता विवेक कुमार,सांसद प्रतिनिधि रमाकांत प्रसाद गुप्ता, जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता सहित बीपीएल विद्युत कंज्यूमर आदि मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य में गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल लगाने की शुरुआत की है। प्रथम चरण में 1512 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 2.5 लाख से अधिक गरीब परिवारों की छतों पर नि:शुल्क सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। कुटीर ज्योति सोलर अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों को भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ।राज्य के कुल 58 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा, जिन्हें 1.1 किलोवाट तक मुफ्त सौर बिजली मिलेगी।सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रति घर आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। 125 यूनिट से अधिक बिजली पैदा होने पर उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली सरकार को बेचकर सीधे अपने बैंक खाते में पैसे प्राप्त कर सकते हैं। शिवहर जिले के सभी प्रखंडों के पाच -पाच पंचायत के प्रथम फेज अंतर्गत 1992 चयनित बीपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के नया गांव के बीरा छपरा में पांच परिवारों को सोलर पैनल तक लग गया है बाकी प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.