विज्ञान संकाय में 68 खाली सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ
शिवहर - पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर में अब 11वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 68 खाली सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा है कि आवेदन 25 जून 2026 तक ही वितरित और जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि यह प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। प्रभारी प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय विजय कुमार झा ने कहा है कि नामांकन के लिए सत्र 2025- 26 में कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण छात्र छात्राएं जिनकी जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच में है वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि आवेदन पत्र निर्धारित समय सीमा में किसी भी कार्य दिवस पर विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। नामांकन के लिए छात्र का शिवहर जिले का निवासी होना और सत्र 2025 -26 में इसी जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय का छात्र होना अनिवार्य है।
बच्चों की संख्या अधिक होने पर मेरिट लिस्ट के हिसाब से चयन किया जाएगा । जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों के निशुल्क पढ़ाई,आवासीय व्यवस्था, खाना पीना की व्यवस्था 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध होगी। उन्होंने शिवहर जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं ।विद्यालय में नामांकन प्रभारी जी.जी. गुंजन कार्यालय अधीक्षक से विशेष जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर अविनाश कुमार,सहायक आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.