राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के द्वारा नवाब हाई स्कूल में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास

शिवहर - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा नवाब हाई स्कूल में योग दिवस मनाया गया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष व राष्ट्र सेविका समिति के डॉक्टर नूतन माला सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। डॉ नूतन माला सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत का मूल उद्देश्य योग की प्राचीन भारतीय विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना,दुनिया भर के लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना और योग के माध्यम से पूरी मानवता तथा विश्व में शांति और भाईचारे (वसुधैव कुटुंबकम) को बढ़ावा देना था।

उन्होंने बताया है कि  बदलते लाइफस्टाइल से होने वाली बीमारियों (जैसे- तनाव, हाइपरटेंशन और डायबिटीज) से बचाव के लिए योग को एक सुलभ और प्रभावी माध्यम बनाना है,योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर,उसे लोगों की दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना है। डॉ नूतन माला सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानना है कि दुनिया को यह बताना कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है और यह किसी धर्म से न जुड़कर संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है,21 जून को संयुक्त राष्ट्र  के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कर पूरी दुनिया को 'एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य' के मूल मंत्र से जोड़ना है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.