अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी नगर भवन में योग दिवस का आयोजन

शिवहर - आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य आयु समिति बिहार के सौजन्य से जिला प्रशासन शिवहर के द्वारा महात्मा गांधी नगर भवन में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजन जिला संयुक्त औषधालय शिवहर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला पदाधिकारी से लेकर सभी प्रशासनिक पदाधिकारी कर्मी एवं अन्य समाज सेवी मौजूद रहे।एडीएम श्री मेधावी ने योग दिवस के अवसर पर बताया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (हर साल 21 जून को) मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक करना तथा इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

३.उन्होंने कहा कि लोगों को तनाव,अवसाद और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाना और नियमित योग अभ्यास के माध्यम से बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करना है। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने बताया है कि संपूर्ण विश्व को भारतीय योग की प्राचीन परंपरा के अमूल्य फायदों के बारे में जागरूक करना है। विभिन्न संस्कृतियों के बीच सामंजस्य स्थापित करके योग के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को आपस में जोड़ना और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाना और ध्यान व योग के जरिए लोगों को मानसिक शांति और संतुष्टि का अनुभव कराना है।

नियमित योगासन और प्राणायाम से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हृदय व श्वसन तंत्र स्वस्थ रहता है। योग और ध्यान (मेडिटेशन) मानसिक स्पष्टता लाते हैं, चिंता कम करते हैं और अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं। प्रशिक्षण दे रहा है रिपु सूदन ने बताया है कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और मोटापा जैसी आधुनिक जीवनशैली की बीमारियों को नियंत्रित और दूर करने में अत्यधिक प्रभावी है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.