अबू जरशैबान को बीडीओ बनने पर युवा नेता नवनीत कुमार झा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शिवहर - डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के नया गांव के स्वर्गीय कल्लू बाबू के पौत्र और स्वर्गीय गुड्डू बाबू के पुत्र अबू जरशैबान को बीडीओ बनने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत झा ने कहा है कि आप हमारे पुराने परिवार के अभिन्न सदस्य है।अबू जरशैबान के दादाजी और हमारे दादाजी भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के साथ पारिवारिक संबंध था। पूर्व मुखिया गुड्डू बाबू भी से मेरा परिवार का अच्छा संबंध रहा है। श्री झा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के रूप में आपके शानदार चयन पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका यह नया दायित्व ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत ने कहा है कि आपकी यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। आपके नेतृत्व में प्रखंड का चहुंमुखी विकास हो, यही कामना है।"

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.