कल दोपहर 2 बजे से मोहर्रम जुलूस विसर्जन तक सभी प्रकार के छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन रहेगा बंद
शिवहर - जिला में मुहर्रम पर्व को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया है कि मुहर्रम पर्व -2026 के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था संधारण /यातायात/ वाहनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने मोहर्रम 2026 के अवसर पर यातायात परिचालन योजना को जारी करते हुए कहा है कि कल 26 जून को दोपहर 2 बजे से जुलूस विसर्जन तक विधि व्यवस्था ,ड्यूटी में लगे सरकारी वाहनों/ एंबुलेंस// अग्निशमन सेवा एवं अन्य आवश्यक वाहनों को छोड़कर यातायात व्यवस्था में कई परिवर्तन किये गये है।
नगर परिषद क्षेत्र एन एच 227 पर संजय पांडे द्वारा से फतेहपुर चौक तक एवं एस एच- 54 पर राजस्थान चौक से चमनपुर बाजार तक दोपहर 2 बजे से मोहर्रम जुलूस विसर्जन तक सभी प्रकार के छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।आगे जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। सीतामढ़ी से पिपराही की ओर से आने वाली छोटी वाहन संजय पांडे द्वारा से प्रवेश कर पुलिस केंद्र शिवहर के पास से बिशनपुर मानसिंह- पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए चमनपुर बाजार में स्टेट हाईवे संख्या -54 पर पहुंचकर अपनी गंतव्य की ओर जाए। मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर जाने वाली छोटी वाहन बालू मंडी नवाब हाई स्कूल के पास वाली सड़क से रसीदपुर के पास पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। मुजफ्फरपुर से शिवहर आने वाली चार चक्का वाहन -बस- टेंपो- ई रिक्शा एवं दो चक्का वाहन जिला गेट तक ही आ सकेगी। वही सीतामढ़ी की ओर से शिवहर आने वाली सभी प्रकार के चार चक्का वाहन बस- टेंपो- ई रिक्शा एवं दो चक्का वाहन बस स्टैंड तक ही आ सकेगी। मुजफ्फरपुर की ओर से फतेहपुर नयागांव की ओर जाने वाली छोटी वाहन जगदीश नंदन सिंह द्वारा से प्रवेश कर प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के पास से गुजरने वाली सड़क से बिषहर स्थान के पास पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर जाए। मोहर्रम जुलूस विसर्जन तक शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में बालू मंडी, बस स्टैंड, फतेहपुर चौक ,चमनपुर बाजार के बाद सभी प्रकार के भारी एवं व्यवसाय वाहनों का परिचालन पर रोक लगाई गई है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.