सिपाही (प्रचालक) पद के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न; जिलाधिकारी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

​शिवहर - केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार,पटना द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-02/2026 के आलोक में आज जिला अंतर्गत "बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक)" के रिक्त पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शिवहर जिले में इसके लिए कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शिवहर के जिला पदाधिकारी (DM) द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में उन्होंने नवाब उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद केन्द्राधीक्षकों,वीक्षकों एवं दंडाधिकारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यक एवं कड़े दिशा-निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.