देकुली धाम पर प्रतिदिन एक सेक्सन पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए-- राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी

शिवहर - पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह से अनुरोध किया है कि जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर प्रतिदिन सुरक्षा की दृष्टि से एक सेक्सन महिला एवं पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए। राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि बागमती तटबंध के किनारे जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल देकुली धाम पर हजारों श्रद्धालुओं का प्रतिदिन भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक करने को आते हैं। 

उन्होंने डीएम -एसपी से अनुरोध किया है कि मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति की तरफ से 10 वॉलिंटियर की नियुक्ति करवाया जाए तथा पांच महिला पुलिस तथा पांच पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री बच्चू जी ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि सावन का मेला आने वाला है।अत्यधिक भीड़ जुड़ती है, लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इस दौरान भीड़ में कुछ गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस बल एवं वालंटियर की प्रतिनियुक्ति एकदम जायज है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.