डा. केएन सिंह तीसरी बार बने एडिशनल सालिसिटर जनरल

शिवहर - नगर परिषद निवासी राज परिवार के शैल बाबू के पुत्र डा. केएन सिंह तीसरी बार पटना हाई कोर्ट में एडिशनल सालिसिटर जनरल बनाए गए हैं। इस खबर से शिवहर वासी फूले नहीं समा रहे वहीं इस उपलब्धि को छोटे से जिला शिवहर के लिए बड़े गर्व की बात बता रहे। मालूम हो कि डा. केएन सिंह पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं वहीं उन्हें सरकार ने लगातार तीसरी बार एडिशनल सालिसिटर जनरल बनाया है ।

इस खबर से जिले का अधिवक्ता समुदाय भी बेहद खुश है। व्यवहार न्यायालय शिवहर के जीपी प्रभाशंकर नारायण सिंह, भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अधिवक्ता शशि सुमन, विशेष लोक अभियोजक देशबंधु शर्मा, अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्र, उदयशंकर मिश्र,रामप्रताप कुमार, संजय कुमार सिंह, शंभूनाथ यादव सहित अन्य तमाम अधिवक्ताओं ने एडिशनल सालिसिटर जनरल डा.केएन सिंह को बधाई दी है वहीं उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.