गोपालपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले शब्दर,सद्दाम आरोपीयों पर की कार्यवाही

शेओहर - पुलिस मुख्यालय मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक  श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के  निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत, भैरूंदा अनुभाग के एसडीओपी  रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अभियान के दौरान थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं संदेह के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी शब्दर पिता हुसैन शाह निवासी गोपालपुर एवं सद्दाम पिता बल्ला शाह निवासी अतवास थाना सतवास जिला देवास को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 02 किलों 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22000 रुपये है। 

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ के साथ-साथ आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त  50 हजार कीमती  हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल भी जप्त की गई है। आरोपीयो से कुल 72 हजार रुपये कीमत का मशरुका जप्त किया गया। प्रकरण के दौरान आरोपियों के अन्य स्रोतों की जानकारी के लिए सद्दाम पिता बल्ला शाह निवासी अतवास जिला देवास से पूछताछ की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय कार्य :- निरी.महेन्द्र सिंह गौड़,उपनिरीक्षक लवेश कुमार,सउनि विजय यादव,सउनि रामशंकर पर्ते,प्रआर.246 राधेश्याम चौहान,प्र.आर.224 महेश विश्वकर्मा,आर.439 राजीव आर.285 राजेश मीणा,आर.612 आमीन शाह म.आर.572 शोभा मेवाडा

रिपोर्टर - संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.