शिक्षाग्रह अभियान के तहत शिवहर जिले में 10 दिवसीय शिक्षा चौपाल का आयोजन
शिवहर - सृष्टि महिला समाख्या,शिवहर द्वारा मंत्रा फॉर चेंज के सहयोग से संचालित शिक्षाग्रह अभियान के अंतर्गत 6 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक शिवहर जिले के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में 10 दिवसीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ना है जिन्होंने कक्षा 5 या कक्षा 8 के बाद किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने तथा समुदाय में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा चौपाल के दौरान अभिभावकों, किशोरियों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं समुदाय के अन्य लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है। चौपाल में बालिकाओं की शिक्षा, नियमित विद्यालय उपस्थिति, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पुनः नामांकन प्रक्रिया,शिक्षा का अधिकार तथा बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
सृष्टि महिला समाख्या,शिवहर के प्रतिनिधियों ने कहा कि "हर बेटी का विद्यालय में होना केवल उसका अधिकार ही नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। शिक्षा चौपाल के माध्यम से समुदाय को यह संदेश दिया जा रहा है कि कोई भी बच्चा,विशेषकर कोई भी बेटी,शिक्षा से वंचित न रहे और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाज मिलकर समाप्त करे।" अभियान के तहत विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समुदाय से अपील की जा रही है कि प्रत्येक बेटी की शिक्षा सुनिश्चित करें और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.