पुरानी धार में पानी निकासी के बजाय मेरे पोखर में पानी गिराने से 5 लाख का नुकसान

शिवहर - बागमती नदी की पुरानी धार का ट्रायल होने से मथुरापुर कहतरवा पंचायत के हनुमान नगर वार्ड नंबर- 2 में एक व्यक्ति के निजी तालाब से पानी बहने के कारण तकरीबन 5 लाख का नुकसान होने का आरोप लगाया है। मथुरापुर कहतरवा पंचायत के हनुमान नगर वार्ड नंबर -2 निवासी मोहम्मद रफी अहमद खान ने कहां है कि या पोखर मेरा खतियानी जमीन है। जिस पर मैं मछली पालन को लेकर तालाब खोदवाया था  लेकिन पुरानी बागमती नदी के धार का पानी मेरे तालाब की ओर निकासी करने के कारण मेरे मेहनत पर पानी फिर गया है जिससे तकरीबन 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

मोहम्मद रफी अहमद खान ने बताया कि मेरे पोखर से काफी पश्चिम बागमती नदी का धार जा रहा है लेकिन ठेकेदार के द्वारा पानी मेरे पोखर की ओर गिराने के कारण मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है । उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही पानी निकासी को लेकर नाहर का उपयोग कराया जाए।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.