कॉलेज की व्यवस्था से प्रभावित हुए भीम आर्मी जिलाध्यक्ष,लोगों से दाखिले की अपील

शिवहर - भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी ने राजकीय डिग्री कॉलेज,शिवहर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था,पठन-पाठन और छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी बहन का नामांकन भी इसी महाविद्यालय में कराया। उन्होंने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर जिले के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का बेहतर केंद्र बन रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन जिले के इस सरकारी महाविद्यालय में कराएं ताकि उन्हें घर के पास ही बेहतर शिक्षा मिल सके। अंत में जिलाध्यक्ष ने प्राचार्य डॉ.अजय कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय शिक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.