मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीनापुर बेलवा घाट लिंक चैनल का किया उद्घाटन
शिवहर - मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आजादी के पूर्व से लंबित आम जनता को राहत प्रदान करने वाली पिपराही प्रखंड क्षेत्र के बेलवा घाट में 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपए की लागत से निर्मित बेलवा मीनापुर लिंक चैनल सहित 40 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। तथा लिंक चैनल खोल दिया गया। उक्त अवसर पर शिवहर विधायक बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता,गुप्ता सांसद लवली आनंद,पूर्व सांसद रामादेवी,सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर,रितु जायसवाल,पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा,सहित विभागों के मुख्य सचिव प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने कई मंत्रियों एवं विधायकों व प्रदेश शास्त्र के आला अधिकारियों के साथ बेलवा घाट पर दो हेलीकॉप्टर से पहुंचे उन्होंने बेलवा घाट मीनापुर लिंक चैनल का विधिवत उद्घाटन किया तथा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिवहर का इलाका बाढ़ प्रभावित रहा है,बरसात के दिनों में बागमती नदी तबाही मचाती रही है। बाढ़ की समस्या का समाधान एवं सिंचाई की सुविधा बहाल करने के लिए शिवहर में नदियों को जोड़ने की परियोजना शुरू की गई थी। पुरानी धार में बागमती नदी का लिंक चैनल के माध्यम से पानी छोड़ने पर किसानों को समुचित सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। सीएम ने विकासात्मक कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.