लिंक चैनल से नाहर निकालकर खेतों तक पानी पहुंचाने का प्लान
शिवहर - बेलवा घाट मीनापुर लिंक चैनल के शुभारंभ होने के साथ ही शिवहर जिले की पुरानी धार की ओर रहने वाले किसानों को लाभ पहुंचना तय है। आने वाले दिनों में लिंक चैनल से नाहर निकालकर खेतों तक पहुंचे पानी पहुंचाने का प्लान है। गौरतलब हो कि बागमती नदी की मुख्य धारा पहले की तरह ही नेपाल की ओर से आकर अदौरी,बराही जगदीश,बेलवा घाट माधोपुर इंदरवा,पिपराही,कटेया,चमनपुर,ऊकनी,परसौनी बैज,डूबा घाट,मोहारी,चक फतेहा,सुरगाही,मोतानजे होते हुए तरियानी छपरा से निकलकर सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में जाती है। वही बेलवा घाट मीनापुर लिंक चैनल 68.80 किलोमीटर लंबी पुरानी धार का प्रवाह ललुआ महुआवा,सुगीया कटसरी,शाहपुर,नरकटिया,पहाड़पुर,डुमरी कटसरी,मसहा,पूर्वी गोविंदपुर होते हुए सिवाई पट्टी के रास्ते मीनापुर तक जाएगी। बताते चले कि बागमती नदी की मुख्य धारा प्रवाहित रहेगी,इस धारा से 40% यानी 50 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह डैम के माध्यम से लिंक चैनल में प्रवाहित करने की योजना है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.