मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना से शिवहर में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

शिवहर - उद्योग विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना' शिवहर जिले में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा तरियानी प्रखण्ड अंतर्गत हिरौता दुम्मा पंचायत में स्थापित उद्योग केंद्र फिलजा इंटरप्राइजेज" का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि यह उद्यम हिरौता, वार्ड नं.-16 स्थित चाँदनी मार्केट (पोस्ट- हिरौता दुम्मा) में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इसके प्रोपराइटर मो० रिजवान हैं। इस उद्योग केंद्र में स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के जूस एवं कोल्ड ड्रिंक्स का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठान होलसेल (थोक) एवं खुदरा विक्रेता के रूप में अपनी सेवाएँ देकर स्थानीय बाजार की माँग को पूरा कर रहा है।

 जिला पदाधिकारी ने इस उद्यम के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जिले के अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया। जिला पदाधिकारी ने मार्केटिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए ऑनलाइन मार्केटिंग से उद्यमी को जुड़ें की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा के व्यापार और उद्योग से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 

फिलजा इंटरप्राइजेज इसका एक उत्कृष्ट और सकारात्मक उदाहरण है। इस निरीक्षण कार्यक्रम के मौके पर जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्रा, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी,महाप्रबंधक - जिला उद्योग केंद्र  सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।  उपस्थित अधिकारियों ने भी सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उद्यमी मो० रिजवान के प्रयासों की सराहना की।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.