एसडीएम के निरीक्षण में 9 बजे तक सभी चिकित्सक रहे गायब X-ray में पिता के जगह पुत्र कर रहे थे काम,95% कर्मी रहे अनुपस्थित
शिवहर - अनुमंडल पदाधिकारी सह- अनुमंडल दंडाधिकारी डॉक्टर अनंत कुमार ने आज सरोजा सीताराम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय के उपरांत सभी चिकित्सक रहे अनुपस्थित, रजिस्ट्रेशन काउंटर जो सुबह 8 बजे खुलती है वह 9 तक रहे बंद। पैथोलॉजी में चार कर्मचारियों में से तीन कर्मचारी रहे अनुपस्थित, लगभग 95% स्वास्थ्य कर्मी रहे अनुपस्थित।
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनंत कुमार ने बताया कि शिवहर में सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में बहुत ही लचर व्यवस्था है।यहां सुबह के 9 बजे तक 95% स्टाफ अपने ड्यूटी से नदारद है। सबसे बुरा हाल एक्स-रे विभाग का देखने को मिला जहां पर पिता के जगह पर नाबालिग उसके पुत्र ड्यूटी पर मौजूद था। उसे डांटते हुए भगा दिया गया। एसडीएम के निरीक्षण में पैथोलॉजी में निर्धारित समय के उपरांत भी तीन कर्मचारी नितेश्वर झा,मनोज कुमार,साजिद अली ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। आज के रोस्टर में डॉक्टर अनवर जमील,डॉक्टर पीके तिवारी,डॉक्टर सुधा कुमारी,डॉक्टर सुधीर शर्मा,डॉक्टर इमरान मेहंदी डॉक्टर अजय कुमार,डॉक्टर सत्येंद्र कुमार निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। वहीं निरीक्षण के समय ही डॉक्टर इमरान मेहंदी,डॉक्टर सुधा कुमारी पहुंच गई। एसडीएम डॉक्टर अंनत कुमार ने सभी वार्डो का गहन निरीक्षण किया, इमरजेंसी, डायलिसिस,प्रसव कक्ष,दवा काउंटर,रजिस्ट्रेशन काउंटर,अस्पताल की विधि व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जीविका द्वारा संचालित रचना रसोईघर एवं रचना जीविका द्वारा संचालित सफाई व्यवस्था पर ब्लीचिंग पाउडर एवं फिनाईल का उपयोग नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनंत कुमार ने पीपीपी मोड में कार्य करने वाले सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकार के द्वारा करोड रुपए खर्च कर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।मोटी रकम देकर चिकित्सकों एवं कर्मियों की बहाली की गई है।सही समय पर अपना ड्यूटी करें अन्यथा कार्रवाई के भुगतने को लेकर तैयार रहे।
एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अस्पताल के लचर व्यवस्था को सुदृढ़ करें अन्यथा आपका विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.