एसडीएम के निरीक्षण में पोषण पुनर्वास केंद्र प्रतिनियुक्ति जीएनएम नदारत एवं शल्य कक्ष रहा बंद

शिवहर - अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनंत कुमार के द्वारा आज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें पोषण पुनर्वास केंद्र में तैनात जीएनएम निशा कुमारी अनुपस्थित पाए गए ,जबकि उसमें तीन बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र में तैनात है।

वही शल्य कक्ष भी बंद रहने पर अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार से एसडीएम में विशेष जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि अस्पताल व्यवस्था को सुदृढ़ करें। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर करोड़ों रुपया सरकार का खर्च होने पर भी व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी व्यवस्था रही तो हम रिपोर्ट करेंगे और कार्रवाई होनी तय है। कैंसर विभाग के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक सहित दो कर्मी उपस्थित रहे लेकिन उनकी हाजिरी ऑनलाइन सात लोगों को बनाया गया था,इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने कहा कि यह फर्जी है। इस व्यवस्था को सुदृढ़ करें जो फिजिकल उपस्थित रहेंगे उनको ही अटेंडेंस बनाएं।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.