जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने बांकीपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान
शिवहर - जन सुराज पार्टी के शिवहर जिलाध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने आज बाँकीपुर विधानसभा के वार्ड संख्या 29 में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान चलाया। जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार शाह ने बताया है कि इस दौरान लोगों से जन सुराज की नीतियों एवं विचारों पर चर्चा की तथा जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर जी को स्कूल के बस्ता चुनाव चिन्ह पर अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को बताया है कि "बिहार में बदलाव लाना है, जन सुराज को जिताना है। स्कूल के बस्ता पर बटन दबाना है।"
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.