नीट पेपर लीक मामला: शिवहर में छात्रों एवं उपद्रवियों ने किया हंगामा, एसपी उत्तरे सड़क पर, तीन हिरासत में
शिवहर - नीट पेपर लीक मामले की लौ दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू होते हुए पटना होते हुए आज शिवहर पहुंची ।जहां आज सैकड़ो की संख्या में छात्र एवं उपद्रवियों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग करते हुए न्याय की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह बुलेट प्रूफ पहनकर सड़क पर उतरे। एसडीपीओ अनुशील कुमार,यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, साइबर डीएसपी निशा कुमारी, अनुमंडल दंडाधिकारी डॉ अनंत कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष साइंस इंस्पेक्टर सुनील कुमार झा सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिस पुरुष बल मौजूद रहे।
तकरीबन 500 से अधिक छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए एकाएक शिवहर जीरो माइल चौक पहुंचे जहां नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति की मांग कर रहे थे। उपद्रवियों ने जमकर हो हंगामा करने लगे। जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में सभी को खदेड़ा गया। भीड़ को तीतर-बितर किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ -खदेड कर भगाया गया।
सैकड़ो विद्यार्थियों ने पुलिस को खूब छकाया। बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाओ,तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे से बच्चों ने कहा कि छात्रों पर हुई बर्बरता पर पहले जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.