देकुली धाम पर पुलिस पिकेट की स्थापना ,डीएम -एसपी ने किया शुभारंभ
शिवहर - श्रावणी मेला से पहले पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा देकुली धाम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पिकेट की स्थापना की गई है। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी,पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने विधिवत फीता काटकर पुलिस पिकेट का उद्घाटन किया है। उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अंनत कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार,पिपराही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
श्रावणी मेला से पहले जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर पुलिस पिकेट स्थापना होने से अपराधों पर अंकुश लगेगा। डीएम प्रतिभा रानी ने बताया कि पुलिस पिकेट की स्थापना से क्षेत्र में अपराध पर लगाम, त्वरित पुलिस सहायता,और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। किसी भी आपराधिक घटना या दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है,जिससे रिस्पॉन्स टाइम कम होता है।
एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पिकेट की स्थापना की गई है।चौराहों और मुख्य मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों,छिनतई और चोरी पर रोक लगती है। असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। रात के समय या सुनसान रास्तों पर आने-जाने वाले लोग सुरक्षित महसूस करेंगे। आपात स्थिति या दुर्घटना के समय स्थानीय लोगों को तुरंत पुलिस की मदद मिलती है। पुलिस की मौजूदगी से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.