सलेमपुर राजकीय उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

शिवहर - बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित 'नया सवेरा अभियान 3.0' के अंतर्गत परियोजना "एक्सेस टू जस्टिस " जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन-बिहार ग्राम विकास परिषद,एवं जिला पुलिस प्रशासन,के संयुक्त तत्वावधान में तरियानी प्रखंड के सलेमपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र/छात्रा के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार ग्राम विकास परिषद जिला सामन्यवयक अनिल कुमार द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय को मानव तस्करी,बाल श्रम,बंधुआ मजदूरी एवं बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक करना किया गया। इस दौरान इन अपराधों के दुष्परिणाम,कानूनी प्रावधानों तथा इनके विरुद्ध सजग रहकर समय पर सूचना देने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। 

साथ ही बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानपूर्ण जीवन के अधिकार के प्रति भी जागरूक किया गया। इन सामाजिक अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,महिला हेल्पलाइन 181 पर देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ने मानव तस्करी,बाल श्रम,बंधुआ मजदूरी एवं बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।साथ मानव तस्करी के खिलाफ शपथ लिया गया।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.