डीएवी पब्लिक स्कूल, शिवहर में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शिवहर - डीएवी पब्लिक स्कूल,शिवहर में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा,सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण के लिए स्कूल के बच्चों के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात गुरु पूर्णिमा गीत, कविता एवं प्रेरणादायक भाषण,संगीत का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन को प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों में गुरु शिष्य की भावना जागृत की। विद्यालय के सी सी ए इंचार्ज सूरज कुमार,राहुल मिश्रा और गरिमा ने विद्यार्थियों से गुरु का सम्मान और प्रथम गुरु माता पिता का आदर सम्मान हमेशा करना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु का सम्मान केवल आज के लिए नहीं बल्कि हमेशा के लिए होना चाहिए तभी गुरु शिष्य की परम्परा आगे बढ़ सकती है और उज्जवल समाज का निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक आशीष लाभ,राकेश रंजन,शारीरिक शिक्षक विकास कुमार सहित रूपा कुमारी, अभिनय मिश्रा,आनंद प्रकाश सिंह,प्रमोद कुमार,प्रियंका कुमारी,वीणा कुमारी,विद्यानंद कुमार,मनीषा कुमारी,विजय कुमार, नीरज कुमार,रंगीनी ठाकुर,देवव्रत सरकार,सुधांशु कुमार,सतीश कुमार,कमलेश कुमार सिंह,कुणाल कुमार,संजीव कुमार, कौस्तुभ झा,साध्वी श्री,प्रियंका यादव,मनोज कुमार,दिव्य अविनाश सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा शांति पाठ और "वंदे मातरम्" के साथ किया गया।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.