डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार को श्रद्धांजलि, सभापति राजन नन्दन सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिवहर - नगर परिषद कार्यालय, शिवहर के सभापति कक्ष में सोमवार को डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) स्व. विमल कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर परिषद सभापति राजन नन्दन सिंह ने दिवंगत अधिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभापति ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह शोकमय रहा।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.