राष्ट्रीय जनता दल की नई कमेटी के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज - युवा नेता राजद नवनीत कुमार झा

शिवहर - राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश से लेकर पंचायत सदस्य तक की सभी कमेटीया भंग होने के उपरांत नई कमेटी के गठन का काम तेज कर दिया गया है ,हालांकि इसकी प्रक्रिया 15 अगस्त 2025 में ही शुरू होनी थी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि नई कमेटी के गठन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को सहयोग करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना  है।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की सलाह के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश से लेकर पंचायत तक सभी कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। 

युवा नेता राजद नवनीत कुमार झा ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल में अब सक्रिय और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका मिलने की संभावनाएं हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय,धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के आधार पर एक समतावादी समाज का निर्माण करना है। पार्टी शोषितों, वंचितों,पिछड़ों,दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए कार्य करती है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत ने कहा है कि समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को समान अधिकार और सम्मान दिलाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है तथा देश में आपसी भाईचारा बनाए रखना और संविधान के अनुसार सभी धर्मों का सम्मान करना है। भारत के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सच्ची श्रद्धा रखना है। वही गरीबों,किसानों और मजदूरों के आर्थिक विकास के लिए काम करना पार्टी का मूल उद्देश्य है तथा बिहार और देश को शिक्षित,समृद्ध और मजबूत बनाना है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.