संजय अग्रवाल ने संभाला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पदभार

शिवहर - व्यवहार न्यायालय में नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में संजय अग्रवाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के साथ ही संजय अग्रवाल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष का दायित्व भी संभालेंगे। नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदभार ग्रहण करने पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान न्यायालय के कामकाज,लंबित मामलों तथा न्यायिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने ने कहा कि न्यायालय में मामलों का समय पर निष्पादन,आम लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना तथा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। 

उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। वहीं, निवर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के कार्यकाल की न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने सराहना की। उनके कार्यकाल में न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा वादकारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों को याद किया गया।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.