शिवहर प्रखंड परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानियों के लगे शीलापट्ट कुछ और ही बयां कह रहा

शिवहर : समूचा देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। शिवहर जिला में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर जिला प्रशासन से लेकर आम जन तक तैयारी कर रहे हैं। देश के लिए बलिदान देने वाले तथा आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। ठाकुर नवाब सिंह की धरती शिवहर ने देश की आजादी तथा अपनी धरती मां को स्वतंत्रता दिलाने को लेकर जो संघर्ष किया था, जिसकी मिसाल महात्मा गांधी ने भी अपनी जुबान से शिवहर किशोरी आश्रम में कहे थे। 

शिवहर के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए संघर्ष तथा प्राणों की न्योछावर किया। भारत सरकार ने भी आजादी के 25 वर्ष पूरा होने पर राष्ट्र की ओर से 15 अगस्त 1972 ई से 14 अगस्त 1973 ई तक भारत के संविधान की प्रस्तावना का एक शीला पट्ट प्रखंड मुख्यालय शिवहर में स्थापित कराया था।

उस समय शिवहर सीतामढ़ी जिले का एक प्रखंड मुख्यालय था। शीलापट् पर भारत सरकार के द्वारा अंकित स्वतंत्रता सेनानियों में हरिद्वार सिंह, मदन मोहन गुप्ता, शिवनंदन रावत, सुखदेव राय ,शिवधारी तिवारी ,गोवर्धन कलवार, सुखदेव रावत, रामदेव सास, देवानंद गुप्ता ,महाराज राऊत, राम लखन साह, उमाशंकर उपाध्याय, सीताराम रावत ,छठू साह, हरगेन कुर्मी, बंगाली चौधरी, चीनी साह कलवार ,गिरजा प्रसाद रसीदपुर सहित अन्य नाम अंकित है। 

भारत सरकार ने शीला पट पर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की नाम अंकित कराया है कि हम भारत के लोग एक प्रभुत्व, संपूर्ण संपन्न , लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक ,आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए संकल्पित है। 

स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत छठू साह के परिजन थाना रोड डाबर दुकान के प्रोपराइटर विनोद चौधरी के पुत्र चंदन चौधरी ने तथा स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत शिवनंदन रावत के बड़े पुत्र जदयू के मुख्य प्रवक्ता विजय विकास,स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन गुप्ता के पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता सहित उपरोक्त स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने जिला प्रशासन से ऐसे महान वीर स्वतंत्रता सेनानीयों जिन्होंने देश के लिए अहम योगदान दिया था उनके लिए भारत सरकार ने जो सम्मान दिया है उनको बचाने का अनुरोध किया है।

प्रखंड मुख्यालय शिवहर में स्थित उन शीला पट को बेहतर व्यवस्था करें ताकि राष्ट्रीय कार्यक्रम में वहां पर भी दो फूल अर्पित किया जा सके। तथा आने वाले कल को ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी मिल सके। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में उस शीला पट को लगाया जाए ,तब जाकर हमलोग उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.