शाहपुर गोसाईपुर पथ बदहाल, पक्कीकरण करने की मांग
शिवहर : जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शाहपुर–गोसाईपुर पथ की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी इस महत्वपूर्ण सड़क का पक्कीकरण नहीं हो सका है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार हल्की बारिश होते ही सड़क कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है। ऐसे में गोसाईपुर समेत आसपास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो जाता है। छात्रों, मरीजों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिला मुख्यालय के इतने नजदीक होने के बावजूद ग्रामीणों को बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शाहपुर–गोसाईपुर पथ का शीघ्र पक्कीकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.