प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, बूथ स्तर की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

शाजापुर - भारतीय जनता पार्टी अकोदिया मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह अभियान एक माह तक चलाया जाएगा, जिसके तहत बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में अभियान की बूथ स्तर की कार्ययोजना तैयार करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान जिला संयोजक नरेंद्र यादव तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश सितारा, पूर्व भाजपा जिला मंत्री कपिल परमार, रामनारायण कुशवाहा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतेश चौहान, भगवान सिंह आंजना, नरेंद्र राठौर सहित मंडल के विभिन्न बूथों से पहुंचे बूथ अध्यक्ष, सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शाजापुर जिला ब्यूरो चीफ रमेश राजपूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, बूथ स्तर की कार्ययोजना पर हुई चर्चा भारतीय जनता पार्टी अकोदिया मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह अभियान एक माह तक चलाया जाएगा, जिसके तहत बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में अभियान की बूथ स्तर की कार्ययोजना तैयार करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान जिला संयोजक नरेंद्र यादव तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश सितारा, पूर्व भाजपा जिला मंत्री कपिल परमार, रामनारायण कुशवाहा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतेश चौहान, भगवान सिंह आंजना, नरेंद्र राठौर सहित मंडल के विभिन्न बूथों से पहुंचे बूथ अध्यक्ष, सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.