आदर्श मंडी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 2 गिरफ्तार—11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

शामली। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र सुखविन्दर निवासी ग्राम तिरसंग थाना झिंझाना, जनपद शामली तथा विक्की पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजा निवासी ग्राम जन्धेड़ी थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें एक मोटरसाइकिल BSM स्कूल के बाहर से चोरी की गई थी। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स सहित विभिन्न मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

बरामदगी में प्रमुख वाहन

मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19P9660
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19E6377
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. HR60B2144
अन्य बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिलें
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. DL4SW7407

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.