दूसरी पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी पति नीटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शाहजहांपुर : बंडा कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले में बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था।बंडा के आलमपुर पिपरिया गांव निवासी नीटू ने दो शादियां की थीं। वह अपनी पहली पत्नी के साथ पैतृक गांव में रह रहा था, जबकि दूसरी पत्नी प्रियंका (23) को उसने बंडा के गायत्री नगर मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रखा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर पति और प्रियंका के बीच विवाद हुआ था ।शाम करीब चार बजे प्रियंका का 12 वर्षीय भाई वीर सिंह जब घर पहुँचा, तो उसने अपनी बहन को रस्सी के सहारे कुंडे से लटका हुआ पाया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतका की मां गुड्डी देवी और बहन रूबी ने प्रियंका के पति पर गला दबाकर हत्या करने और उसके बाद शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। आज दिनांक 30/04/2026 को देवकली तिराहे के पास से 10:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिपोर्टर : रवि 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.