शाहजहांपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत, गांव में पसरा मातम
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक और जान ले ली। इस हादसे में घायल युवक सतपाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
जानकारी के अनुसार, 27 तारीख को बंडा से पूरनपुर रोड पर हसनापुर चक्की के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि आलमपुर निवासी रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ मौजूद सत्यपाल और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद सत्यपाल को तुरंत बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान उसने आज दम तोड़ दिया।
सत्यपाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आलम पिपरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर : रवि कुमार


No Previous Comments found.