नगर क्षेत्र से नगर पंचायत अल्हागंज तक कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया
शाहजहांपुर : आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के क्रम में आज नगर क्षेत्र से नगर पंचायत अल्हागंज तक कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण के दौरान राजमार्ग के किनारे नगर पंचायत अल्हागंज द्वारा कूड़ा डंप पाया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
दो दिवस के भीतर समस्त कूड़ा हटाकर एमआरएफ सेंटर भिजवाने तथा स्थल पर मिट्टी डलवाकर उसे समतल एवं स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कांवड़ श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके।
कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
No Previous Comments found.