शाश्वत हिंदू गर्जना पत्रिका का शताब्दी वर्ष विशेषांक का विमोचन

शहडोल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी 100 वर्ष की यात्रा 2 अक्टूबर 2025 में पूर्ण करने वाला है। शताब्दी वर्ष के महत्वपूर्ण समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत द्वारा 32 वर्षों से लगातार प्रकाशित मासिक पत्रिका शाश्वत हिंदू गर्जना विजयदशमी विशेषांक 2025 का विमोचन मुख्य अतिथि डॉक्टर भास्कर शुक्ला एवं मुख्य वक्ता शहडोल जिला कार्यवाह की उपस्थिति में होटल ओएसिस के हाल में संपन्न हुआ। विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मनीष द्विवेदी ने शाश्वत हिंदू गर्जना विजयदशमी विशेषांक 2025 पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पत्रिका में संघ की 100 वर्ष की यात्रा में कितने उतार चढ़ाव आए है। उनका सामना संघ ने कैसे किया तमाम परिस्थितियों के बीच भी अखंड भारत और हिंदू राष्ट्र के अपने दृढ़ संकल्प पर लगातार आगे बढ़ता रहा। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यान माला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत का व्याख्यान और उस व्याख्यान के माध्यम से 100 वर्ष की संघ यात्रा नए क्षितिज के संबंध में बताया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान। संघ पर देश के महापुरुषों की दृष्टि। संघ का विश्वास है कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण संभव है। शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा लक्षित पंच परिवर्तन स्वदेशी नागरिक कर्तव्य पर्यावरण संरक्षण सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन विषयों पर पर विस्तृत रूप से बताया गया। साथ-साथ संघ की पत्र पत्रिकाओं को ग्राम बस्ती स्तर तक अधिक से अधिक पहचाने के लिए आवाहन किया गया। विमोचन समारोह में सह विभाग प्रचार प्रमुख शिवाकांत त्रिपाठी, जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र तिवारी शहडोल नगर कार्यवाह अरविंद द्विवेदी जिला प्रचार टोली के सभी प्रमुख एवं कार्यकर्ता जिले के  पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने विजयदशमी विशेषांक का अवलोकन किया गया। गौरतलब है विजयदशमी शताब्दी विशेषांक में जिन विषयों को बेहद गहराई और तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है उसे पढ़कर एक सामान्य जन भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा और उसके कार्य को भली भांति समझ सकता है।

रिपोटर : रजनीश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.