खागा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1250 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी खागा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खागा पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त:छेद्दू उर्फ सन्तोष पुत्र स्व० फते सिंह निवासी ग्राम बुदवन थाना खागा जनपद फतेहपुर। पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम बुदवन चौराहा, रावण मैदान के सामने टीन सेट बहद क्षेत्र ग्राम बुधवन से रात को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1250 ग्राम अवैध गांजा व 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त बेहद शातिर है। उसके विरुद्ध पहले से 7 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें आबकारी अधिनियम, मारपीट और चोरी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। इस संबंध में थाना खागा पर मु०अ०सं० 355/26 धारा 8/20 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम -उ०नि० दिनेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मझिलगांव थाना खागा, हे०का० आत्माराम मिश्रा, का० गुलाब चन्द्र मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.