हनुमान मंदिर के पांचवें भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शाहगंज जौनपुर :  नगर के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। करन पार्थ एवं उनकी टीम ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और मंदिर परिसर जयकारों व तालियों से गूंजता रहा। आयोजन में सभी धर्मों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

भंडारे में लोगों ने एक-दूसरे के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मंदिर के पुजारी महंत संतोष पाण्डेय ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, दानदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन निरंतर सफल होते हैं। देर रात तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम और प्रसाद वितरण चलता रहा। पूरे परिसर में श्रद्धा, उल्लास और आपसी सद्भाव का माहौल बना रहा।
दिवाकर मिश्रा / दीपक सिंह 

 रिपोर्टर : दीपक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.