ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु थाना बण्डा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

शाहजहाँपुर : बैठक के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने हेतु कहा गया। क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया कि त्यौहार के दौरान पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु लगातार भ्रमण, निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

रिपोर्टर : रवि

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.