नगर पंचायत अध्यक्ष पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बंडा : नगर पंचायत बंडा के अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक उर्फ बड़ेलल्ला पर एक युवक के साथ अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में बंडा थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है ।
कस्बे के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी प्रशांत ने बंडा थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक उर्फ बड़ेलल्ला ने उसके साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि अध्यक्ष ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी । पीड़ित ने पुलिस को दिए गए पत्र के अनुसार बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने कथित तौर पर उससे कहा, "तुम लोगों ने बजरंग दल में ज्यादा गदर मचा रखा है, सरकार बदलने दो फिर तुम्हारा भी हिसाब करेंगे।"
शिकायतकर्ता का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग किए जाने से उनके और उनके परिवार के भीतर गहरे भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
रिपोर्टर : रवि कुमार
No Previous Comments found.