अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने ही दुपट्टे से घर के कमरे में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली
बंडा : अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने ही दुपट्टे से घर के कमरे में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली । पुलिस मामले को तलाश में जुटी हुई है ।
बंडा के गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी तारा की 25 वर्षीय पत्नी रूमानी देवी ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार शाम करीब छः बजे कमरे के अंदर अपने दुप्पटे से फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली । तारा के घर की हालत बेहद दयनीय है जिसके चलते लोगों के घर घर जाकर वह भीख मांगकर अपने घर का भरन पोषण करता था । बुधवार शाम को जब वह देर से लौटकर घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी रूमानी को फांसी पर लटका हुआ देखा और उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दी । तारा और रूमानी दोनों विकलांग होने के चलते जैसे तैसे अपने बच्चों का पेट पालते थे। मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । वहीं मृतका के इकलौती छः वर्षीय पुत्री की तबियत खराब होने के चलते उसके ससुर जंगली और सास माया देवी उसकी दवाई लेने के लिए शाहजहांपुर गए और अपनी बहू को बच्ची को दवाई खिलाने के लिए भी दे दी जिसके बाद वह दोनों भी भीख मांगने के लिए पूरनपुर के लिए चले गए थे । देर रात जब उन्हें मामले की सूचना मिली तो मृतका के ससुर और सास वापस घर लौट आए । फिलहाल पुलिस को मामले की कोई भी तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।
रिपोर्टर : रवि कुमार
No Previous Comments found.