शाहजहांपुर में आवारा पशु से टकराकर किसान की इलाज के दौरान हुई मौत

शाहजहांपुर : मदनपुर थाना क्षेत्र सड़क दुर्घटना में घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई ग्राम बिरिया फत्तेहपुर निवासी श्रीपाल पुत्र ओमप्रकाश रविवार करीब शाम 6:00 बजे अपनी बाइक से बुधवाना बाजार से सब्जी लेने गए थे रास्ते में मोहनिया मोड पर अचानक सांड आ गया जिससे बाइक  टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई बाइक सवार श्रीपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार शुरू हुआ चिकित्सकों द्वारा लगातार इलाज किए जाने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उपचार के दौरान की मृत्यु हो गई इसकी इसकी सूचना मृतक के बहनोई ने थाना मदनापुर पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया श्रीपाल अपने पीछे पत्नी कमला देवी और 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनकी दो बेटियां प्रीति और अनीता विवाहित हैं जबकि पूनम देवी 16 वर्ष प्रियांशी 14 वर्ष और सुमन 8 वर्ष अभी अविवाहित है उनके एक पुत्र सूरज 18 वर्ष भी है श्रीपाल अपने खेती के साथ-साथ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए।
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.