महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मदनापुर : थाना मदनापुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 25 वर्षीय कुलदीप यादव पुत्र सिपट्टर यादव, निवासी ग्राम सबलपुर, थाना मदनापुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त आधार कार्ड मांगने के बहाने महिला के घर में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। 31 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहनिया मोड़ के पास से करीब 07:40 बजे कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मदनापुर में मुकदमा धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस भी दर्ज है।
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर उप निरीक्षक मोहित अधाना पुलिस फ़ोर्स के साथ की की गई।
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी
No Previous Comments found.