गाँव में आवारा कुत्तों का आतंक, बछिया पर किया हमला
शाहजहांपुर/मदनापुर : मदनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बन्नू नगरिया के ग्राम समसपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आवारा कुत्तों ने मौका पाकर ग्रामीण सचिन दुबे की बछिया पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
बछिया के घायल होने की सूचना पर बरखेड़ा पशु चिकित्सालय से डॉक्टर को बुलाकर उसका उपचार कराया गया। सचिन दुबे ने बताया कि गांव में आवारा कुत्ते इससे पहले भी कई ग्रामीणों के पशुओं पर हमला कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान रमेश चंद्र त्रिवेदी के पशुओं को भी आवारा कुत्तों ने निशाना बनाया था।
आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भय और नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
रिपोर्टर : महेश
No Previous Comments found.