जनसंपर्क अभियान के दौरान कई गांवों में शुरू हुई चुनावी चर्चा

शाहजहांपुर/तिलहर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री राकेश कुमार मिश्र अनावा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की।

राकेश कुमार मिश्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि 133 विधानसभा तिलहर से भाजपा का टिकट फाइनल होने के बाद वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बरखेड़ा जयपाल में शशांक पाठक एवं मोहित पाठक के आवास पर लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद ग्राम समसपुर में मंडल उपाध्यक्ष देवेश द्विवेदी के निज निवास पर आयोजित बैठक में भी आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने मौजूद लोगों से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहने और चुनाव में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान, मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र वर्मा, मिथिलेश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मोनू मौर्या, मंडल मंत्री बृजेश वर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय द्विवेदी, सतीश द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक धीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.