मदनापुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र का सीओ सदर ने किया निरीक्षण

शाहजहांपुर : पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में आज दिनांक 27.09.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना मदनापुर में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीओ सदर ने केंद्र की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सीओ ने निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शाहजहांपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी थाने या महिला हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.