मिशन शक्ति फेज-06 : समाधान दिवस पर पिंक बूथ पर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

शाहजहांपुर/मदनापुर : मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के अंतर्गत तहसील तिलहर के समाधान दिवस पर पिंक बूथ लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

एमएसके प्रभारी एसआई उदयवीर सिंह, थाना मदनापुर के नेतृत्व में स्थापित पिंक बूथ पर महिलाओं की जनसुनवाई की गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया -
1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)।

साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, असुरक्षा या आपातकालीन स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता ली जा सकती है। महिलाओं को बिना किसी डर और संकोच के अपनी समस्या पुलिस को बताने के लिए प्रेरित किया गया।

पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एमएसके प्रभारी उदयवीर सिंह के साथ महिला आरक्षी प्रियंका, श्वेता, रूबी और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.