जयंती पर याद किए गए संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर
पुवायां, शाहजहांपुर : सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर नगर मोहल्ले में माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता कवि प्रदीप वैरागी ने कहा कि उन्होने
शिक्षा को परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाते हुए समता, न्याय और मानव गरिमा की अटूट आधारशिला रखी।
उनका संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने अर्पित गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबासाहेब के समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को ‘पंचतीर्थ’ जैसे प्रेरक प्रयासों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें व्यवहार में उतारा जा रहा है।
एडवोकेट सुबोध कनैजिया ने कहा कि भाजपा का समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास का दृष्टिकोण करोड़ों वंचितों के जीवन में नई आशा और अवसरों का संचार कर रहा है।
इससे पूर्व एआरपी वीरपाल के निगोही रोड स्थित आवास पर भी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मंजू आनंद नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता गुप्ता , बिजेंद्र प्रजापति अंग्रेज सिंह ,विशाल त्रिवेदी अमित श्रीवास्तव ,सुबोध कनौजिया ,दिनेश चंद्र रोहित सोनी , कवि प्रदीप वैरागी पुनीत शर्मा ,गुड्डू ,बबली सिंह, पवन भारद्वाज , दिनेश कुमार, संजीव शुक्ला, रामकिशोर त्रिपाठी, मिथिलेश आनन्द, राजेश बाबू,
एक्स. ए. ओ. बाबू राम, वीरपाल अध्यापक , बृजेश कुमार सदस्य जिला पंचायत , सुनील कुमार अध्यापक , सुनील कुमार जी, मिथिलेश आनंद , प्रदीप वैरागी, दिनेश कुमार अध्यापक, अवनीश वर्मा अध्यापक, मनोज कुमार , संजय राना ,राहुल भारती , सत्य प्रकाश अध्यापक, सुख देव, महिपाल अध्यापक, दीपक कुमार लाहौरी जीरा, एड. अजीत गौतम , एड .आदेश कुशवाह, राहुल कुशवाह, पंकज दिवाकर, नीलेश पटेल ,संदीप कुमार , अध्यापक, मयंक, नैतिक, नमन, आरव कार्यक्रम संयोजक और नगर महामंत्री मदनपाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रवि कुमार

No Previous Comments found.