थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया
शाहजहाँपुर : पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 17.02.2026 को वादी राधेश्याम मिश्रा पुत्र स्व० नत्थू लाल मिश्रा निवासी ग्राम बेहटा धीरा, थाना बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें अभियुक्तगण 1. दीपक कुमार शुक्ला, 2. प्रिया गुप्ता (पता अज्ञात), 3. राजेश शुक्ला पुत्र हीरालाल शुक्ला, 4. रमेश शुक्ला पुत्र हीरालाल शुक्ला निवासी ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर पर वादी की पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए, जिसके फलस्वरूप वादी की पुत्री द्वारा आत्महत्या कर ली गई । उक्त प्रकरण में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगण को दी गई, जिनके निर्देशानुसार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 29.04.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम चौकी कैण्ट क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे की वांछित अभियुक्ता प्रिया गुप्ता बस अड्डे से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही है । सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए म0का0 पवित्रा सिसोदिया की सहायता से अभियुक्ता को अशफाक नगर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम प्रिया गुप्ता पुत्री दिलीप कुमार गुप्ता, उम्र करीब 27 वर्ष, मूल निवासी राजागांव खरौनी बासडीह रोड, थाना बासडीह, जनपद बलिया तथा हाल पता रेलवे कॉलोनी परिसर, स्टेशन वाराणसी जंक्शन, म0का0 नं0 240 डी, एईएन कॉलोनी, बनारस बताया। अभियुक्ता को मु0अ0सं0 70/2026 धारा 108 बीएनएस से अवगत कराते हुए समय करीब 11:17 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:-
प्रिया गुप्ता पुत्री दिलीप कुमार गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी मूल पता राजागांव खरौनी बासडीह रोड थाना बासडीह जनपद बलिया हाल निवासी रेलवे कालोनी परिसर स्टेशन वाराणसी जक्सन म0का नं0 240 डी, एईएन कालोनी बनारस
गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय:-
अशफाक नगर तिराहा,थाना सदर बाजार, दिनांक 29.04.2026 समय 11.17 बजे
पंजीकृत अभियोग/गिरफ्तारी:-
मु0अ0सं0 70/2026 धारा 108 बीएनएस थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर
आपराधिक इतिहास अभियुक्ता:-
1.मु0अ0सं0 652/25 धारा 3/4/5 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम,1956(सिट अधिनियम पुननिर्मित) व 296 बीएनएस थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर
2.मु0अ0सं0 70/2026 धारा 108 बीएनएस थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-
1. उ0नि0 नरगेश कुमार थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर
2. का0 2686 मनीष कुमार थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर
3. म0का0 2864 पवित्रा सिसोदिया थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर
रिपोर्टर : रवि कुमार
No Previous Comments found.