मदनापुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर : पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान मे थाना मदनापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जीवित कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह थाना मदनापुर पुलिस ने रात्रि गस्त संदिग्ध चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जमील पुत्र जलाउद्दीन (30 वर्ष)निवासी ग्राम रावतपुरथाना कांट जनपद शाहजहाँपुर को शिव शक्ति फील्ड भट्टे के पास पक्की सड़क से खेतों की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जीवित कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना मदनापुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा
गिरफ्तारी करने वालीपुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह,उपनिरीक्षक अंकित चौधरी,आरक्षी सचिन कुमार,आरक्षी कुलदीप देहरान
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी
No Previous Comments found.