“ दहेज हत्या अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।”

शाहजहांपुर - वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना परशुरामपुरी पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। वादी द्वारा एक तहरीर के आधार पर  अभियुक्तगण धर्मवीर  पुत्र अशोक सास – गुड्डी पत्नी अशोक ससुर - अशोक देवर - प्रसून पुत्र अशोक निवासीगण ग्राम कुम्हरुआ थाना परशुरामपुरी जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करना व माँग पूरी ना होने पर फाँसी लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 92 बीएनएस की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 19.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त धर्मवीर  को अभियुक्त के घर से समय 12.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

रिपोर्टर - महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.